Categories: हिमाचल

चंबा: ड्यूटी में कोताही ग्राम रोजगार सेवक को पड़ी भारी, विभाग ने किया निष्कासित

<p>जिलाचंबा के विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत कोलका-बसोधनपंचायत के ग्राम रोजगार सेवक को ड्यूटी में कोताही बरतना बहुत भारी पड़ा। विभाग के कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के चलते नौकरी से निष्कासित कर दिया गया है। इस ग्राम रोजगार सेवक पर आदेशों की अनुपालना न करने और कामकाज पर लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे।</p>

<p>जानकारी के अनुसार कोलका-बसोधन पंचायत में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक पर आरोप था कि वह विभागीय आदेशों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है तो साथ ही कामकाज में भी लापरवाही बरत रहा है। वह अक्सर विभाग द्वारा जारी आदेशों की पालना नहीं करके अनुशासनहीनता को अंजाम दे रहा था। उसकी इन हरकतों के चलते ही विभाग ने अपने इस ग्राम रोजगार सेवक को खंड विकास अधिकारी कार्यालय के माध्यम से नोटिस जारी कर चेतावनी दे कर छोड़ा था।</p>

<p>लेकिन, इसके बाद भी&nbsp; ग्राम रोजगार सेवक ने अपनी कार्यशैली में कोई परिवर्तन नहीं किया, जिसके चलते उसकी हरकतों को मद्देनजर रखते हुए खंड विकास अधिकारी मैहला&nbsp; ने उसे नौकरी से निष्कासित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह जानकारी खंड विकास अधिकारी मैहला रमेश कुमार ने दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

14 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

14 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

14 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

14 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

20 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

21 hours ago