हिमाचल

आपदा प्रबंधन में रिमोट सेंसिंग वर्तमान समय की जरूरत: शुक्ला

मंडी: सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में शुक्रवार को भौतिक विभाग द्वारा संचालित भास्कराचार्य गोष्ठी मंडल द्वारा रिमोट सेंसिंग विषय पर आइआइटी मंडी के सिविल व पर्यावरण विभाग द्वारा एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आइआइटी मंडी के पर्यावरण विभाग के सह आचार्य डॉ. डेरिक प्रेसे शुक्ला ने अपने व्याख्यान में कहा कि आपदा प्रबंधन में रिमोट सैंसिंग की वर्तमान में आवश्यकता है और इस ओर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अपनी खोज बढ़ानी होगी ताकि आपदाओं में बेहतर प्रबंधन हो सके। इस मौके पर उन्होंने विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं कंप्यूटर विभाग के विद्यार्थियों को वर्तमान में रिमोट सैंसिंग की महता के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें भविष्य के बारे में जागरूक किया।

डॉ. शुक्ला ने विश्व भर में हो रहे प्राकृतिक परिवर्तन का उदाहरण देकर रिमोट सैंसिंग पर प्रकाश डाला। उन्होंने आपदा प्रबंधन में रिमोट सेंसिंग के महत्व के बारे में प्रकाश डालते हुए हिमाचल प्रदेश में बरसात के दिनों में हुई तबाही का जिक्र किया तथा ऐसे हालातों से कैसे बचा जा सकता है इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के डॉ राजेश कुमार ने डॉ शुक्ला का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में डॉ उर्वशी वर्मा और डॉ रोहित ठाकुर ने अतिथि व्याख्याता का परिचय देकर कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में डॉ राजेश कुमार के अलावा डॉ नरेंद्र सिंह, डॉ नेहा शर्मा, डॉ मोनिका शर्मा, डॉ अनुपम टंडन, रुचि ठाकुर, जोथानपली शुक्ला, नेहा डोगरा, निशा कुमारी, रविंद्र कुमार, मुकेश, राहुल, शिवानी, किरण आदि भी मौजूद रहे।

Kritika

Recent Posts

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

3 mins ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

12 mins ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

18 mins ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

28 mins ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

33 mins ago

तनाव को देखते हुए पुलिस बैरिकेडिंग पर रोकी करणी सेना

  Hamirpur: प्रदेश भर में हिंदू संगठनों के द्वारा मस्जिदों के खिलाफ खोले गए मोर्चे…

49 mins ago