<p> महिला ट्रक चालक नील कमल सीमेंट से लोड ट्रक लेकर शनिवार को ऊना के बहडाला गांव में पहुंची। बहडाला में स्थित वाईएस बग्गा इंटरप्राजिस अल्ट्राटेक सीमेंट स्टोर में उस समय लोगों का हजूम उमड़ पड़ा जब नील कमल ने ट्रक खड़ा किया। महिला को ट्रक चलाता देख सभी लोग दंग रह गए। उनके साथ सेल्फी के लिए लोगों की भीड़ लग गई। महिलाएं भी नीलकमल के साथ मिलने के लिए आ पहुंची।</p>
<p>इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी शिरकत की। उन्होंने नील कमल को सम्मानित किया। नील कमल ने बताया कि वह अर्की के गांव बागी की रहने वाली हैं। उसके अपने दो ट्रक हैं। एक सड़क दुर्घटना में उनके पति की मौत हो गई थी। जिसकी वजह से ट्रकों की देखरेख की जिम्मेदारी उन पर आ गई और उन्होंने ट्रक चलाना सीखा। नीलकमल ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बागा से हिमाचल के साथ-साथ वह बाहरी राज्यों में भी खुद ही ट्रक लेकर जाती है। ट्रकों की लोडिंग व अनलोडिंग का सारा काम वही देखती है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(210).png” style=”height:446px; width:670px” /></p>
<p> </p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…