हिमाचल

हाईकोर्ट के स्थाई न्यायाधीश बने सत्येन वैद्य, पद-गोपनीयता की ली शपथ

शिमला: माननीय न्यायाधीश हाईकोर्ट सत्येन वैद्य को उनकी स्थायी नियुक्ति पर राज्यपाल राजेन्द्र आर्केलर ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सहित सभी न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के एडवोकेट जनरल अशोक शर्मा , मुख्य सचिव सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य का जन्म 22 दिसम्बर, 1963 को हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा लेडी इरविन स्कूल शिमला और राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी शिमला से ग्रहण की है। उन्होंने राजकीय डिग्री महाविद्यालय शिमला से स्नातक और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से कानून की डिग्री प्राप्त की। वह वर्ष 1986 में बार काउंसिल ऑफ हिमाचल प्रदेश के साथ एक वकील के रूप में नामित हुए।

उन्होंने जिला न्यायालयों और उच्च न्यायालयों की कानून की सभी शाखाओं में अभ्यास किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम, नगर निगम शिमला और अन्य विभिन्न बोर्डों, निगमों और समितियों के लिए कानूनी सलाहकार एवं स्थायी अधिवक्ता के रूप में कार्य किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ-साथ निजी पार्टियों के लिए मध्यस्थता की और उन्होंने कई मामलों में प्रशिक्षित मध्यस्थ के रूप में काम किया। वह विभिन्न कानूनी सहायता कार्यक्रमों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

सत्येन वैद्य ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी और हिमाचल लोक प्रशासन संस्थान में अतिथि के रूप में व्याख्यान दिए। उन्हें कई मामलों में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा न्याय मित्र के रूप में नियुक्त किया गया तथा 2015 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित हुए। वह हिमाचल प्रदेश के माननीय उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए और 26 जून, 2021 को पद ग्रहण किया।

 

Balkrishan Singh

Recent Posts

गर्लफ्रेंड की हत्या कर लाश को बैग में पैक कर ठिकाने लगाने का प्रयास

हिमाचल प्रदेश को भले ही शांत राज्य माना जाता हो, लेकिन यहां भी अब लगातार…

1 hour ago

शिमला में जनवादी महिला समिति का धरना प्रदर्शन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व…

4 hours ago

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश: 159 वोटर्स वाला गांव.. ‘पलटेगा’ चुनाव?

लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे अहम होती है और एक वोट सरकारें बदलने की…

5 hours ago

हिमाचल में 15 मई को दर्ज किया गया मई महीने का सबसे गर्म दिन

पूरे उत्तर भारत में झुलस्ती गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. बीते कल 15 मई…

5 hours ago

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago