Categories: हिमाचल

नशे के खिलाफ दौड़े सचिवालय कर्मचारी, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का दिया संदेश

<p>प्रदेश को नशे से बचाने और &#39;बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ&#39; अभियान के लिए लोगों को जागरूक करने मकसद से सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें सचिवालय के करीब 200 कर्मचारियों ने सचिवालय से शिमला क्लब तक दौड़ लगाई। मैराथन का मकसद प्रदेश में बढ़ रहे युवाओं के नशे के दुष्प्रभाव के लिए जागरूक करने और साथ ही में बेटी बचाओ और बेटी को पढ़ाओ का संदेश देना था।</p>

<p>कड़ाके की ठंड के बीच सचिवालय के कर्मचारियों में दौड़ को लेकर काफी उत्साह दिखा । अतिरिक्त मुख्य सचिव जीएडी आरएन बता ने कहा कि सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड की मीटिंग में फैसला लिया गया है कि सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड द्वारा समय-समय पर खेल गतिविधियों आयोजित की जाएगी जिसमें सचिवालय के कर्मचारियों सहित सरकार के मंत्रियों और विधायकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी आज की दौड़ का मकसद प्रदेश को नशे से मुक्त करवाना था।</p>

<p>आरएन बत्ता ने कहा कि सचिवालय कर्मचारियो ने अपनी सामजिक जिम्मेवारी को समझते हुए नशे के खिलाफ इस दौड़ का आयोजन किया है और भविष्य में भी सचिवालय सेवाए खेल नियंत्रण बोर्ड कई खेल गतिविधियाँ आयोजित करवाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

24 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

39 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

51 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

1 hour ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago