हिमाचल

यूक्रेन में फंसे हिमाचल के छात्र रोहित को मदद की आस, हॉस्टल में फंसे

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही वॉर में कई भारतीय वहां फंस चुके हैं। देश की सरकार ने भी अभी तक इन भारतीयों को निकालने पर अपना कोई स्टैंड क्लीयर नहीं किया है। हालांकि, कीव स्थित दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए ये कहा है कि जहां भी हैं शांत और सुरक्षित रहें। इसी बीच ख़बर है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय में हिमाचल के भी हजारों लोग हैं जिसमें एक युवक ने हिमाचल अपने घर पर फोन कर आप बीती सुनाई है।

यूक्रेन में फंसे रोहित ने बताया अभी तक विनीतिशिया में सेना की कोई हलचल नहीं है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद होने के कारण जिस चार्टेड प्लेन से उन्होंने आना था, उसकी फ्लाइट तीन दिन यानी 27 फरवरी तक के लिए स्थगित हो गई है। एयरपोर्ट तक जाने में भी उनको 4 से 5 घंटे लगते हैं। अभी तक यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से भी कोई सन्देश बाहर भेजने के लिए नहीं आया है। परिवार से वह लगातार संपर्क में हैं।

वहीं सरकाघाट के शिवम के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि वह बेटे को सुबह से संपर्क कर रहे हैं। लेकिन नहीं हो रहा है। यूक्रेन में पढ़ रहे मंडी से लुणापानी निवासी राहुल के पिता डॉक्‍टर रमेश चंद ने बताया उनकी बेटे से बात हुई। उनका बेटा खारकी में स्थित यूनिवर्सिटी में पढ़ता है, वहां पर भी रूस ने बमबारी की है। कीवी के बाद खारकी दूसरा बड़ा शहर है। साथ ही एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है। उनका बेटा अभी हॉस्टल में है, लेकिन परिवार अब चिंता में है। उन्होंने सरकार के यूक्रेन में फंसे बच्चों को निकालने की मांग की है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago