हिमाचल

25 फरवरी को धर्मशाला पहुंचेंगी दोनों टीमें, पारंपरिक अंदाज से नहीं होगा इस्तकबाल

धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को होने जा रहे टी20 मैच को लेकर बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। कल शुक्रवार 25 तारिख को दोनों टीमों के खिलाड़ी हिमाचल के गग्गल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। श्रीलंका की टीम दोपहर 12 बजे के बाद आ सकती है जबकि टीम इंडिया के सितारे 3 बजे के बाद पहुंच सकते हैं। इसके बाद दोनों टीमें होटल रेडिसन के लिए रवाना होंगी और वहीं पर रहेंगी। माना जा रहा है कि दोनों टीमें कल अभ्यास भी कर सकती हैं।

इसी बीच ख़बर ये भी है कि इस बार एयरपोर्ट पर क्रिकेटरों के फैन उनकी सैल्फी वगैराह नहीं ले पाएंगे। क्योंकि इस बार खिलाड़ियों का इस्तकबाल हिमाचली संस्कृति और पारंपरिक तरीके से नहीं हो सकेगा। कोविड-19 प्रोटोकाल के चलते इस बार यह सभी प्रतिबंधित रहेगा। बड़ी बात तो यह है कि धर्मशाला के पर्यटन स्थल व दार्शनिक स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मैच की थकान उतारने के चले जाते थे वहां भ्रमण व व्यंजनों का आनंद लेते थे। लेकिन अब की बार ऐसा नहीं हो सकेगा।

एचपीसीए के निदेशक संजय शर्मा ने बताया कोविड-19 महामारी के चलते इस बार खिलाड़ी बायोबबल में होंगे, इसलिए पारंपरिक हिमाचली स्वागत नहीं हो पाएगा। जिस होटल में खिलाड़ियों को ठहराया जा रहा है उसका स्टाफ भी बायोबबल के दायरे में रहेगा।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago