पॉलिटिक्स

हिमाचल: ‘AAP’ ने किया रक्षक विंग का गठन, पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी को सौंपी कमान

आम आदमी पार्टी (AAP) ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी नई ऊर्जा के साथ प्रदेश में सक्रिय हो गई है। पार्टी संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी क्रम में पार्टी ने रक्षक विंग का गठन किया है, जिसकी कमान प्रदेश के पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी को सौंपी गई है। रक्षक विंग प्रदेश में पुलिस, पैरामिलिट्री, होमगार्ड, एसपीओ और सैन्य हितों से जुड़े मुद्दो को मुखरता से उठाने का काम करेगा।

दूसरी तरफ पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कई बड़े नाम लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में शिमला स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता की मौजूदगी में पूर्व एसएसपी जगत राम ने पार्टी का दामन थामा। जगत राम जी कसम एनजीओ को चलाते हैं जिसमें 5000 से ज्यादा सदस्य हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ‘आप’ की तरफ उम्मीद से देख रही है। केजरीवाल सरकार के विकास मॉडल की तारीफ हर घर में हो रही है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

4 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago