हिमाचल

पुलिस परीक्षा रद्द होने के खिलाफ सड़कों पर उतरी SFI, सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने का मुद्दा प्रदेश भर में गरमा गया है। इस मामले को लेकर जहां विभिन्न ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं एसएफआई ने भी आज सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इस मामले की जांच सिटींग जज से करवाने की मांग की है।

एसएफआई के राज्य सचिव अमित ठाकुर ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली होना और उसका रद्द होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इस तरह से पुलिस भर्ती पेपर का लीक होना अन्य परीक्षाओं को भी संदेह के घेरे में लाता है। प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस तरह से परीक्षाओं के रद्द होने से युवाओं में हताशा है। पुलिस परीक्षा आयोजित करने में जहां करोड़ों रुपया खर्च किया गया वहीं इसका रद्द होने से अभिवावकों पर भी महंगाई के दौर में इसका अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। प्रदेश में आज लाखों युवा रोजगार के इंतजार में है। परन्तु सरकार भर्ती की प्रक्रिया को सुचारू रूप से नहीं कर पा रही है। जो भर्ती प्रक्रिया की भी जा रही वह भी सवालों के घेरे में है।

प्रदेश सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कर सत्ता में आई थी। इससे पहले भी अन्य परीक्षाओं में धांधली हुई है जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह उठता है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच उच्च न्यायालय की देखरेख मे आसीन जज के द्वारा निष्पक्ष जांच करवाई जाए। यह इसलिए भी आवश्यक है कि यह पुलिस विभाग जिसका जिम्मा कानून व्यवस्था बनाए रखने का है उससे जुड़ा हुआ मुद्दा है और पुलिस विभाग स्वयं मुख्यमंत्री जोकि गृह मंत्रालय भी देखते हैं। अतः पुलिस विभाग व गृह मंत्रालय से जुड़े होने के नाते पुलिस विभाग की जांच पर सवालिया निशान लगने की संभावना अधिक रहेगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

14 mins ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

16 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

16 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

16 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

16 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

16 hours ago