हिमाचल

Dharamshala: सनातन परंपरा और सभ्यता का अभिन्न अंग दशहरा : कुलदीप

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने शाहपुर के जिला स्तरीय दशहरा उत्सव के समापन अवसर पर एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दशहरा हमारी सनातन संस्कृति, धर्म, और सभ्यता से जुड़ा हुआ है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पठानिया ने आयोजन कमेटी को उत्सव की सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि हमारा लोकतंत्र तभी सशक्त होगा जब चुने हुए प्रतिनिधियों का आचरण श्रेष्ठ होगा।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने दशहरा उत्सव में योगदान देने वाले अधिकारियों और लोगों को भी सम्मानित किया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद, उन्होंने रावण, कुम्भकर्ण, और मेघनाथ के पुतलों को अग्नि देकर दशहरा समापन किया।

उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत और आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन से यह उत्सव हर वर्ष और भव्य बनता जा रहा है।

इस अवसर पर स्थानीय जनता ने विधानसभा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया, जिसमें उन्हें शाल-टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्रों ने प्रस्तुति दी, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

5 hours ago

Himachal: सरकारी स्कूलों में शिक्षा का तरीका बदल रहा, बच्चे अंग्रेजी में पढ़ रहे

विपल्‍व सकलानी English medium education in Himachal; हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का…

5 hours ago

केविन पीटरसन जल्द ही परिवार संग भारत यात्रा पर, हिंदी पोस्ट ने जीता दिल

Kevin Pietersen India visit; इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों…

5 hours ago

Hamirpur: आयुर्वेदिक अस्पताल में अब सालभर मिलेगी पंचकर्म उपचार की सुविधा

Panchakarma treatment Hamirpur: हमीरपुर के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में अब वर्ष भर पंचकर्म पद्धति से…

6 hours ago

Hamirpur News: नादौन में पर्यटन को बढ़ावा, मुख्यमंत्री सुक्खू की दूरगामी योजना से होगा विकास

Nadoun tourism development: हिमाचल प्रदेश का नादौन कस्बा, जो शिमला-मटौर फोरलेन नेशनल हाईवे और अटारी-हमीरपुर-मंडी…

6 hours ago

Education: 525 प्राइमरी स्कूल होंगे मर्ज, 500 प्रिंसिपलों की नियुक्ति की तैयारी

  Himachal education reforms: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा सुधार के तहत अब दो किलोमीटर से…

6 hours ago