हिमाचल

शिमला के रोहड़ू में 36 साल बाद हुआ शांत महायज्ञ, CM हुए शामिल

जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र के गवास में 36 साल के बाद तीन दिवसीय शांत महायज्ञ का आयोजन हुआ. इस महायज्ञ में देवता गुडारू जी महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना की.

रोहड़ू पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया. यहां मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 36 साल बाद यह महायज्ञ धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है. इसमें क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं.

क्षेत्रवासियों को शांत महायज्ञ की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों की देव संस्कृति में गहरी आस्था है, इसलिए हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है. यह महायज्ञ हिमाचल प्रदेश की प्राचीन संस्कृति का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी निवासियों की देवी-देवताओं में गहरी आस्था तथा सभी को अपनी पुरातन संस्कृति पर गर्व है.

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख और समृद्धि की कामना की. महायज्ञ में मुख्यमंत्री के साथ हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर समेत लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने युवा पीढ़ी से इस प्राचीन संस्कृति को सहेज कर रखने की अपील की.

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

2 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

2 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

2 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

3 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

17 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

17 hours ago