<p>प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने दिल्ली के प्रदूषण को देश की चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि देश के लिए यह बड़े दुर्भाग्य कि बात है कि आज देश की राजधानी दिल्ली की हवा और पानी में जहर है। दिल्ली में गंदगी के ढेर लगे हैं जो पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। जल्द ही इसका कोई समाधान निकाला जाना चाहिए। इसका सबसे बड़ा कारण बढ़ती आबादी का विस्फोट है। शांता आज धर्मशाला के सराह में निजी स्कूल के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।</p>
<p>शांता कुमार ने कहा कि आज देश की आबादी 34 करोड़ से बढ़कर 141 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि जब तक हम आबादी घटाने की दिशा में काम नहीं करेंगे इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं होगा।</p>
<p>उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुछ भी कर लें, गाड़ियां बढ़ रही हैं, जितनी कोशिश की जाती है, उतना प्रदूषण बढ़ रहा है। इसके लिए सरकार को सोचना चाहिए, अब तो अति हो गई है, दिल्ली में आदमी का रहना मुश्किल हो गया है। शांता कुमार ने कहा कि देश की समस्याओं का सियासत से ऊपर उठकर समाधान किया जाना चाहिए।</p>
MANDI: जेल रोड में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत…
Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…
Asha Worker: आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…
नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…
Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…
Mandi: प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…