Categories: हिमाचल

सफाई कर्मी छुट्टी पर, शिमला के लोग परेशान

<p>शिमला सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर से घर-घर कूड़ा एकत्रित करने से मना कर दिया है और पांच दिन के अवकाश पर जाने का ऐलान कर शिमला के लोगों और नगर निगम शिमला दोनों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। रोज सुबह हर घर तक जाने वाले कर्मचारियों की मांगों को पूरा न किए जाने के खिलाफ हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। हालांकि, निगम ने सफाई कर्मियों का वेतन दस फीसदी बढ़ाया है, बावजूद इसके वह हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते शुक्रवार को शिमला के घरों से कूड़ा नहीं उठाया गया।</p>

<p>कर्मचारी निगम प्रशासन से सभी कर्मचारियों को अपने अधीन करने समेत ठोस नीति बनाने की मांग करते रहे हैं, लेकिन अभी तक इस संदर्भ में कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसको लेकर चार दिन पहले निगम प्रशासन एवं कर्मियों के बीच बैठक हुई, जो कि बेनतीजा रही है। शिमला नगर निगम में सैहब सोसाइटी के अंतर्गत लगभग 400 सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं।</p>

<p>घर घर कूड़ा एकत्रित करने वाले कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से&nbsp; भारत के स्वच्छता अभियान की&nbsp; तरह धज्जियां उड़ती नज़र आ रही हैं। स्थानीयों लोगों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि अब ऐसी कोई जगह शिमला में चयनित नहीं है जहां कूड़ा फेंका जा सके। ऊपर से कोर्ट के आदेशों के बाद नगर निगम शिमला को डंपर फ्री कर दिया गया है। ऐसे में यदि ये हड़ताल लंबी खिंचती है, तो राजधानी शिमला में गंदगी के ढेर जगह-जगह दिखाई देंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, डंगे गिरने शुरू, अवैध डंपिंग के मलबे…

16 hours ago

मंडी: वरूण वालिया ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में हुई फ्रेंच बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलवाणा वरूण वालिया ने इतिहास रचते हुए इंडोनेशिया…

21 hours ago

देश भर से आए गैर कृषक संगठनों ने सरोआ हैंडलूम परिसर का किया भ्रमण

मंडी: बैंक और रूरल डवलपमेंट ,बर्ड, और नाबार्ड के सौजन्य से देश भर से आए…

22 hours ago

मंडी: इंटेक ने 95 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल…

22 hours ago

eKYC करवाने की अन्तिम तिथि बढ़ाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि…

22 hours ago

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट: कमलेश

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने शगुन दे रूप…

22 hours ago