Categories: हिमाचल

शिमला: क्रमिक अनशन के बाद आमरण अनशन पर बैठे करुणामूलक आश्रित, सरकार नहीं ले रही सूध

<p>बीते एक सप्ताह से चल रहा करुणामूलक संघ का क्रमिक अनशन अब आमरण अनशन में बदल गया है। बता दें कि करुणामूलक आश्रित शिमला में अपनी मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे थे। लेकिन सरकार ने 7 दिन तक आश्रितों की कोई सुध नहीं ली जिससे करुणामूलक संघ ने अब आमरण अनशन का रास्ता अपनाया है। उन्होंने साफ तौर पर सरकार को चेतावनी दी है कि अब भी अगर ने सुध नहीं ली और उनको आमरण अनशन करने से रोका तो वे परिवार समेत अनशन पर बैठ जाएंगे जिसकी सीधी जिम्मेवार सरकार होगी।</p>

<p>प्रदेश करुणामूलक संघ के अध्यक्ष पमिल कुमार ने कहा कि संघ पिछले सात दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठा है। लेकिन इस दौरान सरकार तक उनकी बात नहीं पहुंच पाई और कोई भी सरकार का प्रतिनिधि उनसे बात करने तक नहीं पहुंचा है। इसके चलते मजबूरन संघ के 6 लोग आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। ये अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार आश्रितों के लंबित पड़े मामलों का एकमुश्त निपटारा नहीं कर लेती है। इस दौरान अगर किसी भी आश्रित को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा कि पिछली दोनों सरकार ने केवल अपने चहेतों के निपटारे ही किए हैं और नौकरियां दी है। लेकिन 15-15 साल से नौकरी का इंतज़ार कर रहे हजारों आश्रितों को नौकरी नहीं मिली है। इसलिए अब करुणामूलक संघ अनशन करने को मजबूर है। सरकार आज ही कैबिनेट की मीटिंग में करुणामूलक आश्रितों को राहत देने का फैसला करें।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago