हिमाचल

शिमला: ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया गया जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल प्रदेश आज अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। हिमाचल दिवस पर इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान जिला में उत्कृष्ट सेवाओं और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

शहरी विकास मंत्री ने सभी प्रदेश वासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत के पीएम का संदेश प्राप्त हुआ है। स्वतंत्रता के बाद 15 अप्रैल 1948 को 30 रियासतों से हिमाचल बना। आज प्रदेश के जनता के प्रयासों से हिमाचल अग्रणी राज्यों की श्रेणी में है। 1948 में हिमाचल की साक्षरता दर 10 प्रतिशत थी जो आज आज साक्षरता में केरल के करीब हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के अस्तित्व में आने के बाद यहां लोगों के सामने कई चुनौतियां थी। हिमाचल को आगे बढ़ाने में विभिन्न सरकारों का योगदान रहा है। प्रदेश सभी क्षेत्रों में आज देश के अन्य बड़े राज्यों की तुलना में बेहतर काम कर रहा है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

15 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

15 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

15 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

15 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

22 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

22 hours ago