Categories: हिमाचल

शिमला: 27 करोड़ के घाटे में चल रहे हिमफेड ने घाटे पर बेचा सेब, सरकार से लगाई मदद की गुहार

<p>मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सरकार ने इस मर्तबा सी ग्रैड सेब का न्यूनतम रेट 8 रुपये निर्धारित किया था। इस सेब सीजन के दौरान 117 सेब केंद्र हिमफेड के पास थे। हिमफेड सरकार द्वारा तय मापदंडों के मुताबिक ही हिमफेड सेब क्रय करता है। बैग में सी ग्रैड का सेब खरीदा जाता है। जिसकी सारी रिपोर्ट सरकार को दी जाती है। इस मर्तबा 28000 मैट्रिक टन हिमफेड ने खरीदा है जिसकी क़ीमत 22 करोड़ 37 लाख 49 हज़ार 400 है। ये जानकारी हिमफेड के उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने दी।</p>

<p>उन्होंने बताया कि इस मर्तबा 7 लाख से ज्यादा सेब के बैग लगे। हिमफेड ने 8 करोड़ 12 लाख का सेब बेचा। हिमफेड ने 55 पैसे घाटे के साथ 2 रुपये 95 पैसे में सेब बेचा। जबकि सरकार ने रेट साढ़े तीन रुपये तय किए थे। लेकिन बम्पर प्राइज के चलते कम रेट में सेब बिका है। सरकार हिमफेड को हुए घाटे को पूरा करने के लिए मदद करे। इस सेब सीजन में हिमफेड की किसी तरह की शिकायत नहीं आई है। इन्वेस्टर मीट में 93000 करोड़ का निवेश बागवानी क्षेत्र में आया है सरकार हिमफेड के ढांचे को इस्तेमाल कर सकती है। सरकार हिमफेड को भी इसमें भागीदार बनाएं।</p>

Samachar First

Recent Posts

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

4 mins ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

4 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

4 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

7 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

7 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

7 hours ago