Categories: हिमाचल

शिमला: मजदूर यूनियनों ने निकाली रैली, केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ लगाए नारे

<p>केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच और राष्ट्रीय फेडरेशनों के आह्वान पर हिमाचल में भी धरना प्रदर्शन हुए। राजधानी शिमला में मजदूर यूनियनों ने लोअर बाज़ार से रैली निकालकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिमला में मजदूरों ने पंचायत घर से लेकर राज्य सब्ज़ी मंडी तक रैली निकाली।</p>

<p>यूनियन नेताओं ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार बड़े घरानों के लिए कार्य कर रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते देशभर में पंद्रह लाख मजदूरों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। श्रम कानूनों की अवहेलना की जा रही है। पक्के रोजगार के बजाए आउटसोर्स, अनुबंध और पार्ट टाइम पर नौकरियां दी जा रही हैं। किसान&nbsp; आत्महत्याएं कर रहे हैं।</p>

<p>ट्रेड यूनियनों की मांग हैबकी मजदूरों का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये किया जाए। आंगनबाड़ी, मिड डे मील और आशा वर्करों को नियमित किया जाए। श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी परिवर्तनों पर रोक लगाई जाए। सार्वजनिक क्षेत्रों को बेचने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। सभी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल की जाए। आउटसोर्स और अनुबंध नीति पर रोक लगाई जाए। समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। मनरेगा में एक सौ बीस दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

2 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

3 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

3 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

3 hours ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

4 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

4 hours ago