किन्नौर: सतलुज में गिरी बोलेरो, 2 लोगों की मौके पर मौत, 3 घायल

<p>किन्नौर के रामनी संपर्क मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय बोलेरो में 5 लोग सवार थे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।</p>

<p>घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों और मृतकों के शवों को बाहर निकाला। हादसे में मारे गए व्यक्तियों की पहचान रविराज निवासी रामनी (45) और राम कुमारा (27) निवासी रामनी के रूप में की गई है। जबकि हादसे में लखबीर(26), अनिल (30), और भीर्मा चंद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

51 seconds ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

28 mins ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

1 hour ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

4 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

5 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

5 hours ago