हिमाचल

नगर निगम शिमला ने पर्यटक को कागज व कपड़े का बैग देने की बनाई योजना

शिमला आने वाला हर पर्यटक देगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सैलानियों को दी जाएगी ये खास चीज; शहर में बनेंगी नई पार्किंग

शिमला में आने वाले पर्यटक अब पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देंगे। नगर निगम शिमला ने हर पर्यटक को कागज व कपड़े का बैग देने की योजना बनाई है। नगर निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। नगर निगम प्रशासन का मानना है कि पर्यावरण को साफ बनाने के लिए और शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए यह नई पहल की गई है। वहीं शहरवासियों को जल्द ही उपनगरों में कई नई पार्किंग की सुविधा मिलने वाली है।

नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर के पर्यावरण को बचाना विकास के साथ प्राथमिकता है। इसके लिए योजना तैयार की है। अप्रैल 2024 से शहर में आने वाले हर पर्यटक को बैग देने की योजना है। उन्होंने बताया कि पर्यटक शहर में बाहर से पॉलीथीन लाते हैं, उनके जाने के बाद ये शहर में छूट जाता है। इसलिए पॉलीथीन को पूरी तरह से खत्म करने के लिए हर प्रवेश द्वार और होटलों पर पर्यटकों को कपड़े और कागज के बैग दिए जाएंगे। उन्हें बिना बैग के परेशानी न हो। साथ ही पर्यावरण को भी बचाया जा सके।

वहीं उन्होंने बताया कि शहरवासियों को जल्द ही उपनगरों में कई नई पार्किंग की सुविधा मिलने वाली है। शहरी विकास विभाग ने नगर निगम को पार्किंग निर्माण के लिए जल्द नए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन से एसडीए परिसर कसुम्पटी में बन रही पार्किंग में एक अतिरिक्त मंजिल बनाने का प्रस्ताव भी सोमवार को सरकार को भेज दिया है। इसके लिए बजट जारी करने की मांग की गई है।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago