हिमाचल

शिमला: रिज मैदान में डॉ. परमार की प्रतिमा के साथ लगेगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा के बाद अब छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा भी रिज मैदान पर लगेगी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा जल्द ही शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी। शहरी विकास विभाग ने इसके लिए भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग को निर्देश दिए हैं। नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने सरकार को इसका प्रस्ताव भेजा था।

पूर्व मुख्यमंत्री के देहांत के बाद जुलाई 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान पर स्थित दौलत सिंह पार्क में स्थापित करने का प्रस्ताव नगर निगम शिमला द्वारा पारित किया गया था। नगर निगम यहां पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाएगा। दौलत सिंह पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ यशवंत परमार, दौलत सिंह के अलावा हिमाचल की पहचान को दर्शाती “हिमवाला” की मूर्ति भी लगाई गई है। अब इसी जगह पर वीरभद्र सिंह की मूर्ति भी लगने जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

19 mins ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

10 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

10 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

10 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

10 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

10 hours ago