Categories: हिमाचल

शिमला: धूप खिलने से रात के तापमान में आया उछाल, प्रदेश में 10 दिसंबर तक साफ रहेगा मौसम

<p>पहाड़ों की रानी शिमला में रात के तापमान में उछाल आने से लोगों को ठंड से निजात मिल रही है। मंगलवार की रात शिमला का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि तीन दिन पहले 4 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि राज्य के मैदानी हिस्सों में शिमला से ज्यादा ठंड पड़ रही है। शिमला से सटे सोलन में भी ठिठुरन बढ़ गई है और पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।</p>

<p>वहीं, मैदानी क्षेत्रों की बात करें, तो मंगलवार की रात हमीरपुर में तापमान 6.2 डिग्री, बिलासपुर में 6.5 डिग्री और ऊना में 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लाहौल-स्पीति का मुख्यालय केलंग राज्य में सबसे ठंडा बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान -9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा किन्नौर के कल्पा में -0.6 डिग्री, मनाली में शून्य, भुंतर में 0.9 डिग्री, सुंदरनगर में 1.8 डिग्री, चंबा में 2.9 डिग्री, पालमपुर में 4.5 डिग्री, कांगड़ा में 5.2 डिग्री, जुब्बड्हट्टी में 8.9 डिग्री, मंडी में 9.1 डिग्री और नाहन में 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा।</p>

<p>राहत की बात यह है कि राज्य के सभी इलाकों में दिन में गुनगुनी धूप खिलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी छह दिनों तक मौसम के शूष्क रहने की संभावना जाहिर की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि दस दिसंबर तक राज्य में कहीं भी बारिश और बर्फबारी की उम्मीद नहीं है। इस दौरान दिन में धूप खिलने से ठंड का प्रकोप कम होगा, लेकिन सर्दी के तेवर रात को कड़े बने रहेंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

16 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

16 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

16 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

16 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

16 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

16 hours ago