हिमाचल

गुटकर के वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र में भागवत श्लोकों की वर्षा

वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र वृद्धाश्रम भागवत महापुराण कथा के श्लोकों की वर्षा हो रही है। यह आयोजन 22 फरवरी से चल रहा है और 28 फरवरी को इसका समापन होगा। अरोग्य जन कल्याण समिति की संचालिका प्रिंसी राजपूत ने बताया कि कथा व्यास ओम प्रकाश मोदगिल रोजाना दोपहर 1 बजे से श्रीमद भागवत महापुराण की कथा का वाचन कर रहे हैं।

रविवार को जुटे समूह को कथा का श्रवण करवाते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्य अपने स्वार्थ के लिए अपितु वृद्ध रूपी देव की सेवा के लिए अपने समय एवं धन की आहूति रूप में देकर श्रीमद् भागवत कथा का उदेश्य केवल वृद्धों की मानसिक शांति एवं मो़क्ष प्राप्ति के लिए कर रहे हैं। उनका सौभाग्य है कि वह इस पुनीत कार्य के लिए निमित बने हैं। कथा सत्र में उन्होंने मोह का नाश करने वाले सूर्य रूपी भागवत के श्लोकों का गायन किया।

सत्य परमं धीमहि , भागवत के श्लोक को आधार बनाते हुए हम सबको सत्य से अवगत करवाने का विशेष प्रयास कर रहे हैं। अंततः जिससे वृद्ध अपनी पूर्व आसक्ति को छोड़ कर नए जीवन से जीवन मुक्ति की ओर चले। संस्था की संचालिका प्रिंसी राजपूत ने कथा व्यास का आभार प्रकट करते हुए आने वाले समय में ऐसे पुनीत अनुष्ठानों को गतिशील रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वह 28 फरवरी तक चल रहे इस आयोजन में कथा का श्रवण करने के लिए जरूर आएं ताकि वृद्धजनों को भी समाज में पूरा सम्मान महसूस हो सके। उन्होंने इस आयोजन में सभी से बढ़ चढ़ कर सहयोग करें।

Kritika

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी गई गरिमापूर्ण विदाई

हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के उपरांत आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मशोबरा…

29 mins ago

वरिष्ठ भाजपा नेता आडवाणी का राहुल गांधी की तारीफ करना स्वागत योग्य

देश में सातवें और आखिरी चरण के लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई है. हिमाचल…

34 mins ago

HRTC बस का अगला टायर खुलने से यात्रियों में दहशत मची

हिमाचल प्रदेश की सरकारी बसों के अंदर लिखा होता है कि सवारी अपने सामान की…

2 hours ago

नूरपुरवासियों का ट्रेन का इंतजार होगा खत्म, 11 से दौड़ सकती है रेल !

पठानकोट-जोगिंदरनगर रेलवे ट्रैक पर जल्द ही ट्रेन नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला तक दौड़ती नजर आएगी।…

2 hours ago

निर्दलीय विधायकों को नहीं मिली उच्च न्यायालय से राहत

निर्दलीय विधायकों को नहीं मिली उच्च न्यायालय से राहत, खंडपीठ ने भिन्न मत से सुनाया…

3 hours ago

पापियों का साथ भगवान भी नहीं देता: CM

पापियों का साथ भगवान भी नहीं देताः सीएम  भाजपा हिमाचल प्रदेश हितैषी नहीं, कुल्लू जिला…

4 hours ago