Categories: Uncategorized

राज्यसभा चुनाव, विपक्षी दल भाजपा ने लगाए सरकार पर विधायकों पर दबाव बनाने के आरोप”

राज्यसभा चुनाव, विपक्षी दल भाजपा ने लगाए सरकार पर विधायकों पर दबाव बनाने के आरोप, कहा व्हिप जारी कर कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने के दिए जा रहे निर्देश, क्रॉस वोट को अमान्य बताने का गलत प्रचार कर रही कांग्रेस सरकार,चुनाव आयोग के निर्देश की भी हो रही उलंघना।

कल 27 फ़रवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल भाजपा ने सरकार पर चुनाव आयोग के निर्देश की उलंघना के आरोप लगाए हैं और कहा है कि जब से भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार उतारा है तबसे कांग्रेस सरकार अपने विधायकों पर कांग्रेस के उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बना रही है और इसके लिए सीएलपी चीफ व्हिप हर्ष वर्धन चौहान ने एक व्हिप भी जारी की है जो चुनाव आयोग के आदेशों की सरेआम उलंघना है।

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता विधायकों पर दबाव बना रहे हैं। 22 फ़रवरी को सभी कांग्रेस विधायको को चीफ व्हिप हर्ष वर्धन चौहान ने कांग्रेस के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के लिए व्हिप जारी किया गया है।

जबकि चुनाव आयोग की साफ निर्देश है कि व्हिप जारी ही नही किया जा सकता। व्हिप में कहा गया है कि अगर कोइ विधायक क्रॉस वोट करता है तो वह अमान्य (invalid) होगा और विधायकी भी जाएगी।वहीं वोट डालने को लेकर मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि अधिकृत पोलिंग एजेंट को वोट दिखाना होना अगर क्रॉस वोट हुआ तो वह invalid माना जायेगा।

जबकि ऐसा नहीं है अगर विधायक दूसरी पार्टी को भी वोट डालता है तो वह invalid नही होगा। मामले को लेकर चीफ इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को भी प्रत्याशी और भाजपा की तरफ से पत्र लिखा गया है।

Kritika

Recent Posts

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

10 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

10 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

10 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

10 hours ago

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के…

10 hours ago

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला में आज मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के…

12 hours ago