हिमाचल

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए प्रो. सिकंदर कुमार, बोले- हिमाचल के विकास को आगे ले जाना प्राथमिकता

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए प्रो. सिकन्दर कुमार निर्विरोध सांसद चुन लिए गए हैं। विधान सभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में विधान सभा सचिव (रिटर्निंग अधिकारी) ने सिकंदर कुमार को राज्यसभा के लिए सांसद चुने जाने का सर्टिफिकेट सौंपा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रो सिकंदर कुमार को राजनीतिक पारी के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि सिकंदर कुमार राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश के मुद्दों को उठाने में कामयाब होंगे। जिससे प्रदेश के विकास को और अधिक बल मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सिकन्दर कुमार का प्रदेश में अहम योगदान रहा है और अब राजनीतिक जीवन में भी वे प्रदेश की सेवा करेंगे। मुख्यमंत्री ने सिकंदर कुमार के निर्विरोध चुने जाने में कांग्रेस पार्टी के सहयोग का आभार प्रकट किया।

राज्यसभा सांसद बने सिकन्दर कुमार ने नई जिम्मेदारी के लिए भाजपा हाईकमान और प्रदेश भाजपा नेतृत्व के साथ साथ कांग्रेस का भी आभार जताया और कहा कि प्रदेश के विकास को और अधिक गति देने के लिए राज्यसभा में प्रदेश की आवाज़ बुलंद करेंगे। प्रदेश का आर्थिक विकास, शिक्षा के क्षेत्र में और सुधार, बेरोजगारों को रोजगार दिलाने और खेल को आगे बढ़ाना प्राथमिकता रहेगा।

 

वहीं इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य्मंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Balkrishan Singh

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

3 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

3 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

14 hours ago