हिमाचल प्रदेश के जवान अंचित की अरूणाचल प्रदेश में एलएसी पर शहीद होने की ख़बर है। 22 साल का अंचित जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के धार पंजार गांव का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक 21 डोगरा यूनिट के जवान अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर माजा पोस्ट की तरफ से जिलेमा पोस्ट की तरफ जा रहे थे। इसी बीच मंगलवार शाम को करीब 6 बजे ऑपरेशन में सिपाही अंचित शर्मा शहीद हो गया। शहीद के परिवार को बीती रात ही बेटे की शहादत की जानकारी मिली। जिसके बाद से ही पूरे क्षेत्र में गमगीन हो गया है।

परिजनों का कहना है कि उन्हें बेटी की शहादत की ख़बर बीती रात ही मिल गई थी। सुबह उनकी सैन्य अधिकारी से फोन पर भी बात हुई जिसके बाद इस बात की पुष्टि हो गई। उधर, सैनिक वेलफेयर बोर्ड सिरमौर के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने जवान के शहीद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस बारे में अधिकारिक सूचना मिल चुकी है।

सेना के अधिकारियों से पार्थिव शरीर को घर लाने के लिए लगातार बातचीत चल रही है। पार्थिव देह को हवाई मार्ग से दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ लाया जाएगा, जहां से पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि 27 नवंबर तक अंचित का पार्थिव शरीर उनके गांव डिब्रूगढ़ पहुंचाया जाएगा। जवान अपने पीछे पिता राजेश शर्मा, माता सुनीता शर्मा के अलावा बहन नितिका शर्मा और दादा-दादी को छोड़ गया है। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।

Yamuna Sharad Festival 2024: नगर निगम पांवटा साहिब द्वारा आयोजित ‘यमुना शरद महोत्सव’ इस वर्ष…
Masked Attacker Injured Schoolgirl: कांगड़ा के रक्कड़ में एक दसवीं कक्षा की छात्रा पर अज्ञात…
District Athletics Meet: गुरुवार दोपहर को हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट…
Prostration Journey to Mata Bala Sundari: हरियाणा के करनाल से श्रद्धालुओं का एक जत्था…
Lt. Colonel Rank Promotion for Retired Officers: भारतीय सेना के 204 सेवानिवृत्त अधिकारियों को 20…
Foster Care Scheme : जिला हमीरपुर में बेसहारा और विपरीत परिस्थितियों में रह रहे 18…