हिमाचल

सरकार की तानाशाह से बने उपचुनाव के हालात, इसके लिए C ज़िम्मेMदार: जयराम

मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ कांग्रेस के नेता, अध्यक्ष, विधायक, मंत्री सब उठा चुके अपनी आवाज़

कांग्रेस को प्रदेश के लोगों ने नकारा, मुख्यमंत्री अपने हलके में हारे, भाजपा को मिली जीत

नालागढ़ जीते तो बहुत जल्दी हिमाचल में बनेगी भाजपा की सरकार

प्रदेश में अराजकता कि स्थिति, सरकार फेल, अपराधी बेक़ाबू

नालागढ़: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह उपचुनाव मुख्यमंत्री की तानाशाही की वजह से हो रहा है। जो भी हालत बने हैं उसके ज़िम्मेदार मुख्यमंत्री स्वयं हैं। जिस तरीक़े की बर्बरता उन्होंने विधायकों के साथ की उसकी वजह से केएल ठाकुर समेत अन्य विधायकों ने अपनी विधायकी से इस्तीफ़ा दे दिया। मुख्यमंत्री ज़बरदस्ती अपनी बात मनवाना चाहते हैं। जो वह चाहें निर्दलीय विधायक हो या  उनकी पार्टी के विधायक। यह ज़बरदस्ती  संभव नहीं है।

लोकतंत्र में विधायक अपने लोगों के हितों के साथ रहेगा मुख्यमंत्री के निजी हितों के साथ नहीं। बीते कल ही पूरे प्रदेश ने देखा कि कांग्रेस के नेता ने आरोप लगाए कि उन्हें आठ घंटे बंधक बनाकर मुख्यमंत्री ने अपनी बातें मनवाने की कोशिश की। विपक्ष सरकार की इस तानाशाही के ख़िलाफ़ शुरू से ही आवाज़ उठा रहा है। नालागढ़ में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी केएल ठाकुर के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कही।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब मुख्यमंत्री की तानाशाही के ख़िलाफ़ सरकार से आवाज़ उठी हो। इसके पहले कैबिनेट के मंत्री रोते हुए इस्तीफ़ा देने की घटना को पूरे प्रदेश ने देखा।

कैबिनेट की बैठक से एक मंत्री रोते हुए बाहर निकल रहे हैं और दूसरे मंत्री उन्हें मनाते हुए अंदर ले जा रहे हैं। विधायक से लेकर पार्टी के नेता और अध्यक्ष तक सरकार के काम काज और विकास न करने को लेकर उंगली उठा रहे हैं। सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को ठगने का काम किया है। सरकार को आज पूरे प्रदेश ने नकार दिया है। 68 में से 61 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीत गई। मुख्यमंत्री अपने हल्के की सीट पर हार गये। इस बार के विधान सभा उपचुनाव में भाजपा सभी सीटें जीतेगी।

जयराम ठाकुर ने नालागढ़ के भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के लिए वोट मांगते हुए कहा कि नालागढ़ से आप सभी भाजपा को जिताते हैं तो बहुत जल्दी ही प्रदेश को इस तानाशाही से मुक्ति मिलेगी। प्रदेश में विकास के कामों पर ताला लगाने वाली, युवाओं, महिलाओं, किसानों, बाग़ानों से धोका करने वाली कांग्रेस सरकार भी नहीं रहेगी।

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और विकास के काम फिर उसी रफ़्तार से चलेंगे। इस मौक़े पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर, राजसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, शिमला के सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व संसद वीरेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, लखविन्द्र राणा समेत स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

प्रदेश में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त, चरम पर अराजकता, मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। कोर्ट परिसर के पास दिन दहाड़े गोलियां चल रही हैं। लोगों की बेरहमी से हत्या हो रही है। बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में ऐसी आपराधिक घटनाएं हो रही है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस तरह की घटनाओं से देवभूमि की छवि ख़राब हो रही है।

लेकिन मुख्यमंत्री को सिर्फ़ अपनी कुर्सी बचाने से मतलब है। उनका सारा फोकस अपनी कुर्सी बचाने पाए है। प्रदेश के लोगों से उनके कोई लेना देना नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि के इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार क़ानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाए।

Kritika

Recent Posts

प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी, हरिद्वार और गुजरात में भी बनेंगे हिमाचल सदन

हरिद्वार और गुजरात में भी हिमाचल सदन बनाए जाएंगे। दोनों ही जगह जमीन की तलाश…

4 hours ago

समावेशी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए अनेक कदम: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के…

5 hours ago

हिमाचल: राज्य एड्स नियंत्रण समिति की बैंकर्स एसोसिएशन के साथ बैठक

बैंकों के एटीएम में लगेंगे एचआईवी और टीबी जागरुकता के पोस्टर  हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स…

5 hours ago

एशियाई खेलों में कांस्य पदक लेकर लौटे वरुण वालिया का मंडी में जोरदार स्वागत

मंडी: स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप में वरुण वालिया ने कांस्य पदक जीत कर  इतिहास रच…

5 hours ago

होशियार सिंह को 14 महीने बाद आई कंपार्टमेंट, अब दोबारा वही पेपर: कमलेश

मुझे अपनी जिम्मेदारियों का अहसास, विरोधी रहे निभाने में नाकाम भाजपा ने उपचुनाव थोपकर जनता…

5 hours ago

मतदान तथा मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखेंगे माइक्रो आब्जर्वर  

 धर्मशाला : देहरा विस उपचुनाव के दृष्टिगत मतदान प्रक्रिया को लेकर माइक्रो आब्सर्जवर्स को धर्मशाला…

6 hours ago