Categories: हिमाचल

बिलासपुर में खुला प्रदेश का छठा महिला पुलिस थाना

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की नीति के तहत प्रदेश सरकार से बिलासपुर में महिला पुलिस थाना खोलने की मंजूरी के बाद इसे खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बिलासपुर में खुलने वाला यह थाना प्रदेश का छठा महिला थाना होगा। प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनावों से पहले ही इसे खोलने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी थी लेकिन आचार संहिता के चलते इसका मामला बीच में लटक गया था।

बताया जा रहा है कि  महिला पुलिस थाना को जिला मुख्यालय पर स्थित लोअर निहाल में खोलने का जिला पुलिस प्रशासन ने निर्णय लिया है तथा इसके लिए एक सरकारी आवास को चयनित किया गया है। कर लिया है।

शिमला में खोला गया पहला महिला थाना

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर रोक लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने शिमला में पहला महिला थाना बनाया था। इसके बाद धर्मशाला, मंडी, कुल्लू और बद्दी में महिला थानों को खोला गया। इसी कड़ी में अब बिलासपुर में प्रदेश का छठा महिला पुलिस थाना खोला जा रहा है।

महिलाओं का होगा पूरी स्टाफ

महिला पुलिस थाना में सारा स्टॉफ भी महिला कर्मचारियों का ही रहेगा। महिला पुलिस थाना में एक थाना प्रभारी, एक इंस्पेक्टर, 2 सब इंस्पेक्टर, 6 हैड कांस्टेबल और 10 कांस्टेबल तैनात की जाती हैं। बिलासपुर में अलग से महिला पुलिस थाना खुलने से जहां पीडि़त महिलाओं को शीघ्र न्याय मिलेगा। वहीं उनके अधिकारों की रक्षा भी होगी।

बिलासपुर की एसपी अंजुम आरा का कहना है कि यह महिला पुलिस थाना जिला मुख्यालय के लोअर निहाल में महिला थाना खोला जा रहा है। महिला थाना खोलने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। वीरवार को थाने का शुभारंभ किया जाएगा। थाने में जिला में मौजूद महिला स्टाफ को ध्यान में रखते हुए स्टाफ की तैनाती की जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

10 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

10 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

11 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

11 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

11 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

11 hours ago