हिमाचल

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ने शिमला शहर की बदली तकदीर :सुरेश कश्यप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चौथे सिटी एडवाइजरी फोरम में भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता नगर विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की. बैठक में शिमला शहर के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई.

सुरेश कश्यप ने कहा कि शिमला के लिए तैयार किए गए स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के तहत अच्छी प्रगति हुई है. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ने शिमला शहर की तकदीर बदल दी है.

चार फ्लाईओवर और एक सुरंग के निर्माण से संबंधित 85.23 करोड़ रुपये की 5 परियोजनाएं जो खालिनी, विधानसभा, विधायक क्रॉसिंग, चक्कर बाय पास और ढल्ली जंक्शन जैसे प्रमुख जंक्शनों पर यातायात की भीड़ को कम करने में सहायक होंगी, जो वर्षों से अड़चन बन गई हैं.

स्मार्ट सिटी लिमिटेड पार्किंग के निर्माण से संबंधित 122.30 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रहा है. जो नियमित ट्रैफिक जाम से सड़कों को कम करने और वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने में मदद करेगा.

भाजपा के चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में कश्यप ने कहा कि चुनाव समिति की बैठक के अलावा अन्य बैठकों का दौर जारी है. जल्द ही टिकट आवंटन पर फैसला लिया जायेगा.

उन्होंने बताया की इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल युवा मोर्चा के मंडी में होने वाले कार्यक्रम में आ रहे हैं. इसके अलावा स्मृति ईरानी भी प्रदेश के दौरे पर आ रही है. अनुराग ठाकुर लगातार प्रदेश के दौरे पर हैं.

Kritika

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

12 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

12 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

12 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

13 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

13 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

13 hours ago