Categories: हिमाचल

किन्नौर के आसमान में छाए बादल, बर्फ़बारी का अलर्ट जारी

<p>किन्नौर में मौसम का मिज़ाज बदलने से शीतलहर का प्रकोप जारी है। कंपकंपाती ठंड ने लोंगो को घरों के अंदर दुबके रहने को मज़बूर कर दिया है। रिकोंगपीओ के बाज़ार मे मजदूर कंपकपाती ठंड मे आग सेंककर अपने दिन व्यतीत कर रहे हैं। किन्नौर मे पानी की पाइपें जाम हो गई हैं। किन्नौर में आसमान पर बादल छाए हुए हैं।&nbsp; छितकुल, रक्चम ,सांगला ,कल्पा मुरंग, लिस्पा नासंग में बादल बरसने को तैयार हैं।</p>

<p>कल्पा मौसम विभाग के प्रभारी आईडी शर्मा के मुताबिक़ किन्नौर में 30 दिसम्बर को अधिकतम तापमान 7.2 और न्यूनतम तापमान 1.6 दर्ज किया गया। कल्पा मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी की माध्यम रात्री से बर्फ़ पड़ने का अंदेशा है जबकि 2 जनवरी को सारा दिन हिमपात हो सकता है।</p>

<p>जिलाधीश किन्नौर गोपाल चंद ने पहले ही अडवाइजरी जारी कर लोक निर्माण विभाग व खाद्य आपूर्ति विभाग को मिट्टी का तेल समय रहते किन्नौर पहुंचाने के आदेश जारी किए हैं।</p>

<p>पथ परिवहन निगम किन्नौर के अड्डा इंचार्ज गोपाल नेगी का कहना है कि किन्नौर में हंगों ,आसरंग, रोगी कुनोचरण ,लम्बर और ताबो में बस सेवा नहीं चल रही है। ताबो में पथ परिवहन की दो बसें बर्फ में फंसी हुई हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

17 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

17 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

18 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

18 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

19 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

20 hours ago