हिमाचल

महीनों बाद धौलाधार रेंज में बर्फबारी, 26 मई तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल रही है. उत्तर भारत के कई राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं​. पहाड़ी प्रदेश में भी खूब बारिश हुई. इस बीच पहाड़ों पर बर्फबारी भी होते देखी गई.

प्रदेश में धौलाधार रेंज पर ताजी बर्फबारी हुई है. इस बर्फबारी को देख लोगों के चेहरे खिल गए. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में और भी जगहों पर बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि, हिमाचल प्रदेश में धौलाधार रेंज के ऊंचे इलाकों में हिमपात हो रहा है. इसके अलावा यहां धर्मशाला समेत कई शहरों में ठंडी-ठंडी बूंदें बरस रही हैं. इसके अलावा रविवार को रोहतांग दर्रा, बारालाचा दर्रा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी आफ केलांग आदि चोटियों पर हिमपात हुआ. इससे यहां तापमान में काफी गिरावट आई है.

weather report

 

विभाग की ओर से कहा गया कि, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ 26 मई तक अपना असर दिखाएगा. इस बीच प्रदेश के कई जिलों में 65 से 115 मिमी प्रति घंटा बारिश की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कांगड़ा, चंबा, सिरमौर, कुल्लू के अलावा शिमला के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई थी.

Balkrishan Singh

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

7 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

7 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

7 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

8 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

8 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

12 hours ago