हिमाचल

हिमाचल में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद हिमस्खलन का अलर्ट

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने लाहुल व मनाली क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की आशंका जताई है। लाहुल व मनाली के अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में ढाई से तीन फीट बर्फ की मोटी परत बिछ गई है। डीजीआरई की ओर से हिमस्खलन की संभावना व्यक्त करने के बाद लाहुल स्पीति प्रशासन सतर्क हो गया है।

प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है। भारी बर्फबारी के कारण मनाली के साथ लगते नेहरुकुंड और कुलंग के बीच, सोलंगनाला से साउथ पोर्टल और नार्थ पोर्टल से तांदी पुल तक जगह-जगह हिमस्खलन गिरने की आशंका है।

लाहुल स्पीति उपायुक्त की ओर से जारी एडवायजरी में कहा गया है कि जिला में भारी बर्फबारी हुई है जिसे देखते हुए डीजीआरई ने हिमस्खलन की संभावना जताई है। उन्होंने पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एव पैदल चलने वाले लोगों से आग्रह किया कि डीजीआरई की ओर से जताई गई हिमस्खलन की संभावना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

प्रशासन ने ग्रामीणों को भी सतर्क रहने को कहा है तथा जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की बात कही है। एसडीएम केलंग प्रिया नागटा ने कहा लाहुल स्पीति में भारी हिमपात हुआ है जिससे हिमस्खलन की संभावना बढ़ी है। उन्होंने कहा ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों को सतर्क कर दिया गया है। प्रशासन हर परिस्थिति पर नजर रखे हुए है।

Samachar First

Recent Posts

लोकसभा तथा विस उपचुनाव के लिए पहले दिन कोई नामांकन नहीं

धर्मशाला, 07 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि मंगलवार को नामांकन…

11 hours ago

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ जेओए आईटी का रिजल्ट : कांग्रेस

शिमला: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा…

11 hours ago

धनबल को जवाब देकर जनता ही बचा सकती है लोकतंत्रः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के आनी में एक चुनावी जनसभा…

11 hours ago

हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के नीरथ में लूहरी जल विद्युत…

11 hours ago

मंडी: बाहल्ड़ा पंचमुखी हनुमान केसरी दंगल सोलन के देव ने जीता

मंडी, 7मई: जिले के सरकाघाट की तहसील बल्दवाडा के स्पोर्ट्स क्लब बाहल्ड़ा कमेटी ने म‌ई  में…

11 hours ago

महिला कांग्रेस महिलाओं को दी गई गारंटीयों को घर-घर तक पहुंचाने का करेगी काम

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव व हिमाचल प्रभारी नीतू सोइन व प्रदेश महिला कांग्रेस…

11 hours ago