ट्रेंड्स

इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न-2 की विजेता बनी सौम्या कांबले, गौरव सरवन रहे फर्स्ट रनर-अप

पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2’ की सौम्या कांबले को इस सीजन का विनर घोषित किया गया है। उन्हें एक ट्रॉफी, 15 लाख रुपए का चेक और स्विफ्ट कार ग‍िफ्ट में मिली है। साथ ही उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को 5 लाख रुपए के चेक से सम्मानित किया गया है। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के जज शिल्पा शेट्टी, बादशाह और मनोज मुंतशिर भी इस शो के फिनाले का हिस्सा थे।

शो में जयपुर के गौरव सरवन फर्स्ट रनर अप और ओडिशा की रोजा राणा सेकंड रनर अप रहीं। असम के रक्तिम ठाकुरिया और केरल के जमरूद को थर्ड और फोर्थ रनर अप घोषित किया गया है। इसके अलावा सभी को एक-एक लाख रुपए का चेक दिया गया। बता दें सौम्या और गौरव दोनों ही फिजिकली शो में उपस्थित नहीं थे क्योंकि उनकी तबियत ठीक नहीं थी। दोनों वीडियो कॉल के माध्यम से शो में शामिल हुए थे।

सौम्या ट्रॉफी जीतने के बाद कहा कि मैं अपने एहसास को शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। मैं इस समय काफी इमोशनल हो गई हूं। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे वोट किया और इस सफर में मेरा साथ दिया और उन लोगों की भी शुक्रगुजार हूं, जो मेरी लाइफ में एक अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। खास तौर पर इस शो में मेरी कोरियोग्राफर और मेरी मेंटर वर्तिका दीदी जो इस सफर में मेरे साथ रहीं। मैं उनकी बहुत आभारी हूं। मैंने इस शो का हिस्सा बनकर बहुत कुछ सीखा और मुझे अपने जैसी सोच रखने वाले लोग मिले, जो डांसिंग को लेकर उतने ही पैशनेट हैं, जितनी मैं हूं।

Samachar First

Recent Posts

कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम

जिला चम्बा के पांगी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांग्रेस पार्टी के…

19 mins ago

मण्डी के आकाश वर्धमान टेक्सटाइल में बने वाईस प्रेजिडेंट

जिले के सरकाघाट उपमंडल में बलद्वाड़ा के रहने वाले आकाश ठाकुर ने एक नया आकाश…

23 mins ago

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

3 hours ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

7 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

7 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

7 hours ago