हिमाचल

रोहतांग में बर्फबारी और कोकसर में ओलावृष्टि, आगे के लिए भी येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में गुरुवार शाम को मौसम ने करवट बदली। रोहतांग दर्रा में हल्की बर्फबारी व कोकसर में ओलावृष्टि हुई है। वहीं लाहौल की चंद्राघाटी में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान सैलानियों ने भी ग्रांफू में जमकर मस्ती की।

13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे की चोटियों में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। सामरिक मार्ग मनाली-लेह के साथ ग्रांफू-काजा और, उदयपुर-पांगी-किलाड़ और दारचा-शिंकुला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य है। बारिश से चंद्राघाटी के किसानों-बागवानों को राहत मिली है।

प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार से बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 23 मई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार जताए गए हैं। गुरुवार को प्रदेश भर में धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 42.6 और शिमला में 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

गुरुवार को ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर के कुछ क्षेत्र में गर्म हवाएं चलने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन के साथ रात के पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी से तप रहे हैं। शुक्रवार से बारिश के आसार होने से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 मई से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है। 21 से 23 मई तक झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

50 mins ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

52 mins ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

53 mins ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

1 hour ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

1 hour ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

3 hours ago