हिमाचल

मंडी में नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत के कमरे से चोरी माल बरामद

बीरबल शर्मा। आखिर 6 दिन बाद मंडी के एक नामी होटल से हुई हाइप्रोफाइल चोरी का माल बरामद हो ही गया। 14 मई को मंडी सुंदरनगर मार्ग पर स्थित इस नामी होटल से प्रख्यात बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत जो मनाली जाते हुए अपने दोस्तों के साथ यहां ठहरे थे की सगाई की अंगूठी, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था।

पुलिस ने होटल स्टाफ से लंबी पूछताछ के बाद दो प्रवासी लोग जो होटल में बर्तन आदि साफ करते थे को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर भी चोरी माल की बरामदी करने का प्रयास किया गया। खुद भी पुलिस और होटल प्रबंधन चोरी माल को तलाशने में लगे रहे, मगर कामयाबी 6 दिन बाद गुरूवार को उस समय मिली जब होटल के ही एक कर्मचारी को होटल परिसर के साथ ही चोरी सामान का पर्स मिल गया।

पुलिस सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि माल बरामद हो गया है। अब इसका चोरी हुए सामान की सूची के साथ मिलान किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही सारा पटाक्षेप हो जाएगा। इस चोरी को लेकर मामला काफी चर्चा में रहा है। अब देखना यह होगा कि यह जो पर्स मिला है वह पहले से ही यहां फेंका गया था कि इसे बाद में किसी ने यहां पर रख कर अपना पीछा छुड़ाने का काम किया है। पुलिस तहकीकात कर रही है।

Manish Koul

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

3 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

4 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

4 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

4 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

7 hours ago