Follow Us:

लाहुल-स्पीति में गिरे बर्फ के फाहे, 24 साल बाद अगस्त माह में हुई बर्फबारी

गौरव, कुल्लू |

जिला कुल्लू सहित हिमाचल प्रदेश में जहां बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और बाढ़ कहर बरपा रही है तो वहीं जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय केलांग सहित समूची लाहुल स्पीति में 3 इंच बर्फबारी हुई है। घाटी में वर्ष 1995 के बाद इस बार 24 साल के बाद अगस्त माह में बर्फ़बारी हुई है। अगस्त माह में हुई बर्फबारी से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिससे समूची लाहौल स्पीति का मौसम कूल-कूल हो गया है।

जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रा मैं भी हल्का हिमपात शुरू हो गया है। हालांकि मनाली से रोहतांग और रोहतांग से कोकसर तक जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। लेकिन अब ताजा जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रा में भी बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए हैं। जिला मुख्यालय केलांग के साथ लगते पहाड़ बर्फ गिरने से सफेद दिखाई देने लगे हैं जिससे  जनजातीय जिला लाहौल स्पीति का सौंदर्य भी निखरने लगा है।