हिमाचल

बारिश-बर्फबारी से खिले किसानों के चेहरे, कड़ी शीत लहर ने जकड़ी देवभूमि

लंबे अंतराल के बाद आई बारिश ने सबको खुश कर दिया। किसी खतरनाक रूख से इतर सोमवार सुबह आसमान में छाए घने काले बादलों ने जो रिमझिम बरसात शुरू की वह अभी तक जारी है। लगातार मगर धीमी गति से चलती रही बारिश को गंदम व अन्य फसलों के लिए सोना बरसना माना जा रहा है। बाग बागीचों के लिए भी इस बारिश को वरदान समझा जा रहा है। निचले क्षेत्रों में जमीन को अंदर तक सींचित करती हुई इस बारिश से जहां गंदम की फसल को एक तरह से नया जीवन मिल गया है।

वहीं इससे अन्य फसलों के भी अब लहलहा उठने की पूरी उम्मीद बन गई है। बारिश के साथ साथ उपरी क्षेत्रों में मंगलवार को जमकर बर्फबारी हुई। मंडी जिले के पराशर, कमरूनाग, शिकारी, बरोट, जंजैहली, गाड़ागुशैनी समेत सभी उंचाई वाले क्षेत्रों में कई कई फीट तक बर्फ की तह बिछ गई जिसे सेब के बागीचों, नदी नालों में जल के बहाव व हर प्रकार से लाभदायक माना जा रहा है। इस बारिश ने सूखी ठंड से भी लोगों को निजात दिला दी।

अब देखना यह है कि यह मौमस कब तक अपने इसी तरह के तेवर अपनाए रखता है। किसान बागवान और आम लोग अभी और बारिश व बर्फबारी चाहते हैं। मंडी जिले में ही प्रशासन द्वारा एकत्रित जानकारी के अनुसार 18 सड़कें बंद हुई हैं। भले ही मुख्य मार्ग सभी खुले हुए हैं।

शिमला पुलिस ने 10 लोगों को किया रेस्क्यू

शिमला पुलिस ने बर्फबारी के चलते फंसें 10 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला है। ये लोग चौपाल में बर्फबारी के चलते फंस गए थे।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago