प्रदेश में इस बार ठंड रुकने का नाम नहीं ले रही। बुधवार से जारी बारिश और बर्फबारी का दौर रातभर जारी रहा। वीरवार को भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। कांगड़ा में धौलाधार की पहाडि़यों पर भी बर्फबारी हुई है। इस कारण धर्मशाला में काफी ठंड बढ़ गई है।

ऊपरी शिमला में भी लगातार बर्फ़बारी का दौर जारी है। बर्फ़बारी से सड़कों में फ़िसलन बढ़ गई है। इस कारण प्रशासन ने संभल कर चलने की चेतावनी दी है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार खराब चल रहे मौसम के कारण तापमान में गिरावट आई है। एक ओर जहां मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ने लगा है। वहीं, पर्यटन नगरी मनाली औऱ लाहुल में मौसम ने एक बार फिर करवट बदलकर सर्दी का एहसास दिला दिया है।

जनजातीय जिला किन्नौर में बीती रात से बर्फ़बारी जारी है। बर्फ़बारी के कारण कल्पा खण्ड के तहत रल्ली गांव के समीप नाले में गलेशियर आने से नेशनल हाईवे 5 बंद हो गया है। जिसके बाद सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों यात्री फंसे हैं। ऐसे में अभी इस नाले में गलेशियर का खरता बना हुआ है। वहीं, गलेशियर से कोई जान माल की सूचना नहीं आई है।

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…