Categories: हिमाचल

लाहौल-स्पीति और कुल्लू में बर्फबारी का दौर शुरू, लोगों को एहतियात बरतने की सलाह

<p>प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही जिला लाहौल स्पीति की उंची चोटियों पर रूक-रूक कर हिमपात शुरू हो गया है। मौसम के लगातार खराब होने से घाटी में कड़ाके की ठंड़ पड़ रही है। इससे जिले में न्यूतम तापमान माइनस 10 से 20 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 03 से 06 जनवरी तक जिले में बर्फबारी होने की अंशका जताई है। वहीं 04 और 05 जनवरी को भारी बर्फवारी की चेतावनी भी जारी की गई है।</p>

<p>उपमंडल अधिकारी नागरिक अमर नेगी केलांग ने बर्फवारी की आशंका को देखते हुए अधिसूचना जारी की है कि 03 से 06 जनवरी तक बर्फवारी के दौरान लोग एहतियात बरतें और अपने घरों में सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा है कि इस दौरान अधिक उंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं। साथ ही किसी भी प्राकृतिक आपदा/ घटना की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रवंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष न. 01900-202509, 510,517 एवं 1077 पर सूचित करें।</p>

<p>इधर जिला कुल्लू की तमाम चोटियों पर भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है और तापमान में भी काफी गिरावट आ गई है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगती पहाड़ियों के साथ साथ मनाली, सैंज, बंजार सहित आनी और बंजार को जोड़ने वाले जलोड़ीपास में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

2 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

3 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

21 hours ago