Follow Us:

सोलन की बेटी बलजीत कौर ने फ़तह की दुनिया की सबसे ऊंची चोटी

पी. चंद |

पी. चंद। हिमाचल प्रदेश के सोलन से संबंध रखने वाली पर्वतारोही बलजीत कौर ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह कर लिया है। कुनिहार की रहने वाली बलजीत कौर ने कड़ी मेहनत के ये मुकाम हासिल किया। बलजीत कौर 17 मई को रात 10 बजे अपने दल के साथ माउंट एवरेस्ट के लिए रवाना हुई थी। पांच दिन के संघर्ष के बाद बलजीत कौर ने दूसरे प्रयास में ये मुकाम पाया है।

इससे पहले 2016 में भी बलजीत कौर माउंट एवरेस्ट मिशन में शामिल हुई थीं, लेकिन उस दौरान ऑक्सीजन मास्क खराब होने की वजह से उसे वापस लौटना पड़ा था। उस वक़्त बलजीत 8848.86 मीटर उंची माउंट एवरेस्ट से महज 300 मीटर की दूरी से चुक गई थी।

उसके बाद 28 अप्रैल 2022 को बलजीत कौर ने 8091 मीटर उंचे माउंट अन्नपूर्णा को फतह किया, जबकि 12 मई 2022 को बलजीत ने 8566 मीटर उंचे माउंट कंचनजंगा को फ़तह किया। बलजीत कौर के साथ उनके गाईड मिगमा शेरपा भी थे। बलजीत कौर को एवरेस्ट से वापस आने में अभी तीन दिन का समय लगेगा। बलजीत कौर के बुलंद हौसले की बदौलत ही इतनी बड़ी सफलता उनके हाथ लगी है। बलजीत कौर के परिजन अब उनके घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं और उनके स्वागत की तैयारियां चल रही हैं।