Categories: हिमाचल

अपने हक को पाने के लिए SP के पास पहुंची 11 साल की मासूम

<p>कहते हैं कि पापा की परियां काबिल होती हैं और यह बात सच है। क्योंकि पापा की परी अपने हक की लड़ाई 11 साल की उम्र में लड़ रही है ओर आज पहले पड़ाव पर खरी भी उतर आई है। जी हां, जिला कांगड़ा के सुलह विधान सभा के अंतर्गत से भ्रांता में अपने पापा के साथ हंसी खुशी से रहने वाली 11 साल की एंजल अब पापा के प्यार के लिए तरस गई है।</p>

<p>एंजल के पिता कमल किशोर का 20 जुलाई 2020 को देहांत हो गया और एंजल की माता पहले ही इस दुनिया को छोड़ चुकी हैं। एंजल अपने ताया के पास रहती थी लेकिन इस मासूम पर इसकी सगी ताई ने सितम ढाना शुरू कर दिया। वह इस नन्ही परी से घर का सारा काम करवाती थी और कई बार तो इस नन्ही परी को सूखी रोटी खानी पड़ती थी लेकिन उसने कभी हार नहीं मानी।</p>

<p>अपना ताया-ताई के पास कुछ दिन बीताने के बाद इस बच्ची को इसकी मौसी अपने पास ले आई। जब इस बच्ची से उसकी मौसी ने पूछा तो इसने अपनी आप बीती बताई। इसने यह भी बताया कि उसके सारे कागजात आशा वर्कर ने अपने कब्जे में रखे हैं क्योंकि इस बच्ची को मिलने वाला लाभ इसके ताया ताई लेना चाहते हैं। इस होनहार बेटी ने इन सभी को धूल चटा दी है यह बेटी आज एसपी के पास पहुंच गई।</p>

<p>बता दें कि इसके पिता पुलिस में कार्यरत थे। इसके चलते अब एसपी महोदय ने इस लड़की का खाता खुलवाया और सारे लाभ इस बच्ची को दिलवाने का जिम्मा उठाया है।&nbsp; लड़की ने अपनी सारी बात मीडिया को बताई है। अब देखना यह होगा कि इस लड़की को इसका हक कब तक मिल जाता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago