हिमाचल

सदन की कार्यवाही से पहले संभोटा तिब्बतन विद्यालय के छात्रों से मिले स्पीकर

शिमला: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र देखने आये संभोटा तिब्बतन विद्यालय, छोटा शिमला के छात्र -छात्राओं के साथ विधानसभा परिसर में सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुलाकात की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष से आज होने वाली कार्यवाही के बारे पूछा और संसदीय प्रणाली की जानकारी ली।

इस अवसर पर पठानिया ने छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा लोकतंत्र के सबसे बड़े मन्दिर हैं। साथ ही आज के युवा जिस तरह संसदीय प्रणाली की ओर आकर्षित हो रहे हैं इससे लोकतंत्र की मजबूती को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सदन ही एक ऐसा सर्वोत्तम स्थान है जहां चुने हुए प्रतिनिधि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा सकते हैं और उनका समाधान भी सम्भव हो पाता है।

छात्र -छात्राओं से संवाद करते हुए पठानिया ने कहा कि उनका दायित्व सदन की कार्यवाही चलाना है जिसे वे स्थापित नियमावली से नियंत्रित करते हैं। इस अवसर पर पठानिया ने छात्र-छात्राओं से लोकतांत्रिक प्रणाली को गहनता से अध्ययन करने का भी आग्रह किया।

Kritika

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

12 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

13 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

14 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

17 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

17 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

17 hours ago