हिमाचल

प्रदेश भाजपा सरकार ने फिजूलखर्ची में स्थापित किए नए रिकॉर्ड : शगुन दत्त शर्मा

प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार को आए दिन हो रही फिजूलखर्ची और प्रदेश को भारी कर्ज के चले डुबोने के आरोप लगाए हैं. हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस मीडिया सोशल मीडिया सेल के वाइस चेयरमैन शगुन दत्त शर्मा ने कहा कि जयराम सरकार प्रदेश में फिजूल खर्च की सरकार के नाम से जानी जाएगी.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2017 में अपने दृष्टि पत्र में व्यय नियंत्रण आयोग गठित करने की बात कही थी. जिसे उन्होंने पूरा तो नहीं किया लेकिन फिजूलखर्ची के नए रिकॉर्ड जरूर स्थापित किए हैं. शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश पर आर्थिक बोझ बढ़ाने और रिकॉर्ड स्तर पर कर्ज लेने के मुद्दे पर भी घेरा.

शगुन दत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से प्रश्न पूछते हुए कहा कि उनके दृष्टि पत्र में लिखे गए व्यय नियंत्रण आयोग को आज से गठित क्यों नहीं किया.

उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा आर्थिक हालत अच्छी ना होने के बावजूद 1000 गाड़ियों की प्लेट ऐसो आराम के लिए क्यों ली इसका जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए. कर्मचारियों को वित्तीय लाभ देने के लिए सरकार के खजाने खाली है. लेकिन अमृत महोत्सव के समारोह के लिए पैसे खर्च किए जा रहे हैं.

उन्होंने सरकार पर कानून व्यवस्था कि लाचार हालत पर भी प्रश्नचिन्ह उठाते हुए कहा कि ऊना में कांग्रेस कार्यकर्ता की दिन दहाड़े हत्या के मामले में आज तक कोई कार्यवाही सही ढंग से अमल में नहीं लाई गई.  भाजपा सरकार को इन सब बातों का जवाब जनता के समक्ष देना चाहिए.

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

13 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago