Categories: हिमाचल

2003 में बंद की पेंशन को बहाल करें प्रदेश सरकार, विधुत बोर्ड में चल रही कर्मचारियों की कमी को किया जाए

जिला कुल्लू में 2003 में बंद की गई पेंशन को  प्रदेश सरकार को बहाल कर देना चाहिए और विधुत बोर्ड में चल रही कर्मचारियों की कमी को शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। यह बात विधुत पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन के राज्य साल 2003 में सरकार ने पेंशन बंद करने का  जो निर्णय लिया वोह तर्क संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि एक पद पर जो रहे हैं वोह पेंशन ले रहे हैं और उसी पद पर हमारी सेवानिवृति के बाद कोई आ रहा उसे पेंशन नहीं यह कितना तर्क संगत है। इसलिए सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में रहे कर्मचारियों व अधिकारियों ने विधुत बोर्ड का जो मजबूत ढांचा खड़ा किया है वह आज कुशल कर्मचारियों की कमी के कारण लड़खड़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व के लोगों ने चाहे दुर्गम क्षेत्र में विधुतीकरण, विधुत उत्पादन, संचार एवं विधुत आपूर्ति इत्यादि में कड़ी मेहनत से मजबूत ढांचा तैयार किया है। लेकिन आज कर्मचारियों की बजह से चरमरा रहा है। इसलिए स्टाफ की कमी को नई भर्ती करके शीघ्र पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा लंबे समय से बोर्ड प्रबंधन से मांग की जा रही है कि चुने हुए संघ के लोगों से समस्याओं के बारे वार्ता करें लेकिन प्रबंधन पेंशनरों के प्रति जहरुक नहीं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लेकर विधुत भत्ते की मांग की जा रही है।

वह भी पूरी नहीं की जा रही है। जबकि परिवहन निगम में कर्मचारियों को हर सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि 65-70 व 75 वर्ष आयु पूरी करने पर 5-10-15 प्रतिशत की पेंशन को मूल पेंशन के साथ समायोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बार-बार बोर्ड के विघटन का प्रयास कर रही है जो निंदनीय हैं और सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए। जहां भी बोर्ड का विघटन हुआ है वे पूर्णतय असफल है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के दौरान सीसीएस रूल में अध्यादेश चुपके से लाया जिससे अवरोध खड़ा हो गया है। जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सीसीएस रूल स्वतः ही लागू रहने चाहिए और अध्यादेश रद्द किया जाए। इससे पहले कुल्लू यूनिट ने राज्य स्तरीय  पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago