Categories: हिमाचल

लाहौल-स्पीति में ईशिता बन गईं मिसाल, गांव कमा रहा 30 लाख

लाहौल-स्पीति में एक युवती ईशिता खन्ना ने सामुदायिक मॉडल को अनूठी मिसाल बना दिया है। जनजातीय जिले के सीमांत गांव डेमूल में होम स्टे के जरिये लोगों ने पर्यटन कारोबार के इस मॉडल से टूरिज्म विशेषज्ञों को भी हैरान किया है। देश में पर्यटन कारोबार का यह अपनी तरह का पहला मॉडल बताया जा रहा है।

दिलचस्प है कि पर्यटन से होने वाली कमाई घरों में बराबर बंटती है जिसे पुरुष की बजाए घर की महिला को दिया जाता है। महिलाएं 25 से 30 लाख रुपये तक सालाना कमाई कर रही हैं।

मिला चुका है टूरिज्म अवॉर्ड

डेमूल गांव को सामुदायिक प्रबंधन से चलने वाले देश के सर्वश्रेष्ठ होम स्टे के लिए बीते साल 'आउट लुक' पत्रिका ने रिस्पांसिबल टूरिज्म अवॉर्ड से सम्मानित किया है। देहरादून की रहने वाली ईशिता ने स्थानीय लोगों से इलाके की जानकारी हासिल कर ईकोस्फीयर एनजीओ बनाया।

वर्ष 2008 में की गई यह शुरुआत एक अभियान के रूप में आगे बढ़ी। डेमूल गांव में अब रोटेशन सिस्टम पर सैलानियों की बुकिंग होती है। ईशिता की पहल से वजूद में आई एनजीओ ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

वहीं, कृषि, आईटी एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा कहते हैं कि प्रतियोगिता के इस दौर में डेमूल गांव ने पर्यटन के क्षेत्र में सामुदायिक होम स्टे प्रबंधन का देश भर में एक मिसाल कायम की है।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

14 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago