Categories: हिमाचल

जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए बंद की कीटनाशकों पर मिलने वाली सब्सिडी: कृषि मंत्री

<p>प्रदेश सरकार ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कीटनाशकों पर मिलने वाली सब्सिडी को पूरी तरह से बंद कर दिया है। प्रदेश सरकार किटनाशकों पर किसानों को सब्सिडी देने के लिए 2 करोड रुपये खर्च करती थी जो अब पूरी तरह से खत्म कर दी गई है। अब ये कीटनाशक किसानों को बाजार के दामों पर ही मिल पाएंगे। कृषि मंत्री रामलाल मारकंडे ने बताया कि सरकार ने इस सब्सिडी को इसलिए बंद किया है ताकि आने वाले समय में प्रदेश का किसान जैविक खेती और जीरो बजट खेती की तरफ आकर्षित हो और उसी पर मेहनत करे।</p>

<p>उन्होंने बताया कि हालांकि जीरो बजट खेती के लिए जैविक खेती के लिए 2 से 3 साल खेतों को तैयार करने में लग जाते हैं। लेकिन फिर भी इसके नतीजे सकारात्मक आ रहे हैं। यही कारण है कि सरकार ने अब कीटनाशकों के छिड़काव को कम करने का निर्णय लिया है। और जैविक खेती को बढ़ावा देने का निर्णय किसानों और अपने सेहत के प्रति दुष्प्रभावों को देखते हुए लिया है।</p>

<p>बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 80 फ़ीसदी किसान रहते हैं जो की पूरी तरह खेती पर निर्भर हैं। और अब अचानक से जब सब्सिडी को बंद कर दिया गया है जिससे किसानों पर महंगाई को एक आर्थिक बोझ पड़ने वाला है। हालांकि अगर किसान रसायनिक खेती को छोड़कर जैविक खेती की तरफ जाते हैं तो इसका स्वास्थ्य के रूप में लाभ जरूर प्रदेश की जनता को मिलेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

1 hour ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

2 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

2 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

2 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

17 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

18 hours ago