Categories: हिमाचल

प्राचीन लवी मेले का सफल समापन,मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बच्चों को किया पुरस्कृत

<p>शिमला के रामपुर में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय लवी मेले का समापन हो गया। 4 दिनों तक चले इस मेले के समापन समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मुख्य अतिथि थे। लवी मेले का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। देश की आजादी से पूर्व रामपुर का लवी मेला व्यापारिक मेले के रूप में प्रसिद्ध था और भारत व तिब्बत के बीच रामपुर व्यापार का पुराना मार्ग था। इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि लवी मेला प्रदेश की समृद्ध प्राचीन संस्कृति की पहचान है।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के मेले आपसी भाईचारा बढ़ाने तथा हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारा दायित्व बनता है कि इस प्राचीन मेले की संस्कृति को , युवा पीढ़ी से रू-ब-रू कराया जाए ताकि युवाओं को अपने प्रदेश की संस्कृति और रीति-रिवाजों का ज्ञान मिले और उन्हें इस पर गर्व हो</p>

<p>इस अवसर सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि भविष्य में मेले को और सफल बनाने के लिए मैदान का विस्तार किया जाएगा ,ताकि यहां आने वाले व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।गौरतलब है कि हर साल लवी मेले का आयोजन रामपुर में होते है। मुख्यमंत्री ने मेले के दौरान लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनी के आयोजकों को पुरस्कार भी वितरित किए। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों को पुरस्कारों से नवाजा।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

13 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

13 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

13 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

13 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

14 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago