जिला हमीरपुर के डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पहली बार घुटनों का ट्रांसप्लांट किया गया है। एक महिला के दोनों घुटने सफलतापूर्वक विशेषज्ञों की टीम ने बदल दिए। इससे अब वृद्ध महिला अपनी पैरों पर चल सकती है। पहले ही प्रयास में मिली सफलता के बाद विशेषज्ञ काफी खुश हैं। वहीं, वृद्ध महिला भी सफल ऑपरेशन के बाद डाक्टरों को दुआएं दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि महिला के दोनों घुटनें खराब हो चुके थे। इस कारण वह चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ थी। काफी उपचार के बाद भी उसकी समस्या हल नहीं हुई। बाद में स्थिति को भांपते हुए विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने महिला के घुटने बदलने का निर्णय लिया। महिला के परिजनों ने घुटने बनाने वाली कंपनी को घुटनों का आर्डर कर रखा था। कंपनी से घुटने उपलब्ध होने के बाद डाक्टरों ने तीन घंटे तक चले ऑपरेशन में महिला के दोनों घुटने बदल दिए।

इसके बाद अपनी इस सफलता को विशेषज्ञों ने सेलिब्रेट भी किया। इस दौरान वृद्ध महिला भी उनके साथ रही। ऑपरेशन के बाद महिला मेडिकल कालेज में ही स्वास्थ्य लाभ ले रही है। कुछ समय बाद एसे यहां से डिस्चार्ज किया जाएगा। जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला हमीरपुर जिला की ही है और काफी समय से घुटने खराब होने के कारण मुसीबतें झेल रही थीं। हालांकि महिला की उम्र अधिक थी।

लेकिन जीने की चाह ने कठिन ऑपरेशन करवाने की हामी भरवा दी। इसके बाद परिजनों ने घुटने बनाने वाली कंपनी को दोनों घुटनों का ऑर्डर कर दिया। हमीरपुर मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ भी घुटने मिलते ही महिला का ऑपरेशन करने में जुट गए। तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद दोनों घुटने सफलतापूर्वक बदल दिए गए। पहली बार हुए इस ट्रांसप्लांट से डॉक्टरों का हौंसला भी बढ़ा है।

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…