<p>फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में कटे अंगों को जोड़ने की सुविधा मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। कट चुकी अंगुली, हाथ, पैर, नस या कोई अन्य अंग हो, फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के ट्रॉमा एक्सपर्ट आवश्यक सर्जरी को अंजाम देकर इनका उपचार कर देते हैं। बशर्ते मरीज एक्सीडेंट के तुरंत बाद अस्पताल पहुंच जाए। अंग कटे हुए हिस्से को भी संभालकर साथ लाना आवश्यक होता है। इस तरह की सुविधा के लिए मरीजों को प्रदेश से बाहर जाना पड़ता था, लेकिन देरी होने के कारण इसका इलाज होना संभव नहीं हो पाता था।</p>
<p>अब फोर्टिस कांगड़ा में यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को जहां भारी राहत मिल रही है। फोर्टिस अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के तहत इस सर्जरी प्रक्रियाओं को अंजाम दिया जा रहा है। अस्पताल में हाल ही में पूरी तरह से कटे अंगुठे, अंगुलियां, हाथ, पैर व कटी नसों का सफल इलाज किया है। इसमें मरीजों को बिना वक्त गंवाए आवश्यक सर्जरी की गई, जिसमें माइक्रोवास्कुलर सर्जरी व स्किन की ग्राफ¨टग विधियां शामिल की गई।</p>
<p>प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रभारी डॉ. ठाकुर थुस्सु ने बताया कि अस्पताल हर तरह के एक्सीडेंट में कटे अंगों का उपचार करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सर्जरी के लिए दुर्घटना के तीन-चार घंटे से पहले मरीज के अस्पताल पहुंचने पर बेहतर नतीजे प्राप्त होते हैं। डॉ. ठाकुर थुस्सु को कटे व जले अंगों का उपचार करने में महारत है। उन्होंने अपनी मास्टर डिग्री कोलकाता से व एमसीएच यानी सुपर स्पेशलाइजेशन की डिग्री सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली से प्राप्त की। करीब पांच वर्ष के प्रोफेशनल तजुर्बे के बाद डॉ थुस्सु फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।</p>
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…
Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…
Shimla: प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…